संपर्क करें : +91-7983508359

FAQ

1. स्वशक्ति रोज़गार ट्रस्ट क्या है?

स्वशक्ति रोज़गार ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है जो गरीब, बेरोज़गार और जरूरतमंद लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिलाने का कार्य करती है।

2. क्या यह संस्था सरकारी है?

नहीं, यह एक गैर-सरकारी ट्रस्ट है, लेकिन हम सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को लाभ दिलाने में सहायता करते हैं।

3. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ कैसे लें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेज़ जमा कराकर आवेदन करना होता है। हमारी टीम इस प्रक्रिया में आपकी पूरी मदद करती है।

4. कौन-कौन इस ट्रस्ट से लाभ उठा सकता है?

गरीब, बेरोजगार, दिव्यांग, विधवा महिलाएं, ग्रामीण क्षेत्र के युवा और स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक लोग इस ट्रस्ट से लाभ उठा सकते हैं।

5. क्या ट्रस्ट मुझे बिज़नेस शुरू करने में मदद करता है?

हाँ, हम न सिर्फ योजना से जोड़ते हैं, बल्कि प्रशिक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी और ऋण सहायता में भी मदद करते हैं।

6. मैं कौन-कौन से दस्तावेज़ लेकर आऊँ?

आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, और आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ आवश्यक होते हैं। पूरी जानकारी के लिए हमारे प्रतिनिधि से संपर्क करें।